chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

सार्वजनिक मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय उत्पन्न करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 22.05.2026 को थाना अंडा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ग्राम अंडा से ग्राम अछोटी जाने वाले सार्वजनिक मार्ग पर धारदार हथियार लहराकर आने-जाने वाले राहगीरों को डरा धमका रहा है तथा क्षेत्र में भय एवं खौफ का माहौल बना रहा है। सूचना पर तत्काल थाना अंडा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जागेश्वर साहू उर्फ जग्गू, उम्र 29 वर्ष, निवासी अंडा थाना अंडा जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार जप्त किया गया। आरोपी आदतन बदमाश एवं थाना अंडा का गुंडा बदमाश है, जिसके विरुद्ध पूर्व से विभिन्न धाराओं के अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

▪️ घटना का कारण : क्षेत्र में भय एवं आतंक का माहौल निर्मित कर लोगों को डराना धमकाना।

▪️ घटनास्थल : ग्राम अंडा से ग्राम अछोटी जाने का सार्वजनिक मार्ग, थाना अंडा जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का विवरण : 1. जागेश्वर साहू उर्फ जग्गू, उम्र 29 वर्ष, निवासी अंडा थाना अंडा जिला दुर्ग।

▪️ जप्ती सामग्री : 1. एक धारदार हथियार।

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना अंडा पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि अथवा सार्वजनिक शांति भंग करने की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button