bhilai-steel-plantchhattisgarhknowledgeछत्तीसगढ़जीवन-शैलीभिलाईमनोरंजनयूटिलिटी न्यूजलाइफस्टाइलविविध विषय

भिलाई में सेल मैनेजमेंट ट्रेनीज के एक्सटेंशन बैच का सेंट्रल इंडक्शन कार्यक्रम शुरू…

सेल की विभिन्न इकाइयों से पहुंचे 35 प्रबंधन प्रशिक्षु, वरिष्ठ अधिकारियों ने दिए व्यावसायिक जिम्मेदारियों और कार्यसंस्कृति के गुर

भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के मैनेजमेंट ट्रेनीज (टेक्निकल)-2026 के एक्सटेंशन बैच के सेंट्रल इंडक्शन कार्यक्रम का शुभारंभ 23 नवंबर 2026 को भिलाई निवास के बहुउद्देशीय सभागार में हुआ। इस कार्यक्रम के साथ सेल की विभिन्न इकाइयों से आए 35 नवप्रवेशी प्रबंधन प्रशिक्षुओं की व्यावसायिक यात्रा की औपचारिक शुरुआत हुई।

भिलाई में सेल मैनेजमेंट ट्रेनीज के एक्सटेंशन बैच का सेंट्रल इंडक्शन कार्यक्रम शुरू...

कार्यक्रम में भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यकारी निदेशक प्रभारी एवं कार्यपालक निदेशक (एमएम) ए. के. चक्रवर्ती, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) पी. के. सरकार, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) राकेश कुमार, कार्यपालक निदेशक (खदान) कमल भास्कर तथा सीएमओ (एम एंड एचएस) डॉ. संबिता पंडा उपस्थित रहे। सेल प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान (सेल-एमटीआई), रांची के कार्यपालक निदेशक (एचआर) संजय धर ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

वंदे मातरम् और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया और सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-10 के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत के माध्यम से अतिथियों एवं प्रशिक्षुओं का अभिनंदन किया।

भिलाई में सेल मैनेजमेंट ट्रेनीज के एक्सटेंशन बैच का सेंट्रल इंडक्शन कार्यक्रम शुरू...

भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने स्वागत उद्बोधन देते हुए अतिथियों और नवप्रवेशी मैनेजमेंट ट्रेनीज का स्वागत किया। इसके बाद सेल-एमटीआई, रांची के कार्यपालक निदेशक (एचआर-एल एंड डी) संजय धर ने प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

वीडियो प्रस्तुतियों से सेल की कार्यप्रणाली से कराया परिचित

प्रशिक्षुओं को सेल के संगठनात्मक स्वरूप, कार्यप्रणाली और कार्यसंस्कृति की जानकारी देने के लिए ‘ग्लिम्प्सेस फ्रॉम ऑनबोर्डिंग ऑफ सेल एमटीटी 2026’ तथा ‘इंट्रोडक्शन टू सेल’ शीर्षक से वीडियो प्रस्तुतियां दिखाई गईं।

भिलाई में सेल मैनेजमेंट ट्रेनीज के एक्सटेंशन बैच का सेंट्रल इंडक्शन कार्यक्रम शुरू...

इस दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी), बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल), दुर्गापुर इस्पात संयंत्र (डीएसपी), इस्को इस्पात संयंत्र (आईएसपी) और राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) से आए प्रबंधन प्रशिक्षुओं के प्रतिनिधियों ने सेल के साथ अपनी नई व्यावसायिक यात्रा को लेकर आकांक्षाएं और अपेक्षाएं साझा कीं।

वरिष्ठ अधिकारियों ने दिया सीखने और सुरक्षा पर जोर

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों ने नवप्रवेशी प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए व्यावसायिक जिम्मेदारियों, संगठन की प्राथमिकताओं, परिचालन संबंधी चुनौतियों तथा टीम भावना के महत्व पर विचार रखे।

ए. के. चक्रवर्ती, पी. के. सरकार, राकेश कुमार, कमल भास्कर और डॉ. संबिता पंडा ने युवा प्रोफेशनल्स को सीखने के प्रति प्रतिबद्ध रहने, सुरक्षा एवं कार्य नैतिकता का पालन करने और तकनीकी प्रगति को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उत्पादकता और परिचालन दक्षता में सुधार के लिए सक्रिय योगदान देने तथा संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति में टीम भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।

धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास) एस. के. श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन-ज्ञानार्जन एवं विकास) नीरजा शर्मा ने किया।

 

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button