
SSC CHT 2026 Application: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC CHT परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर कंबाइन्ड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 14 मई 2026 है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। आवेदन शुल्क का भुगतान 15 मई 2026 तक किया जा सकता है। वहीं, आवेदन में सुधार हेतु करेक्शन विंडो 19 मई को खुलेगी जो 20 मई तक चलेगी।
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
- रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने के बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें।
- आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें।
- फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक प्रिंटआउट लें।
आवेदन करने के लिए सीधा लिंक- ssc.gov.in
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों (PwBD) तथा आरक्षण के पात्र पूर्व सैनिकों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है, जैसे कि BHIM UPI, नेट बैंकिंग, या Visa, MasterCard, Maestro, अथवा RuPay डेबिट कार्ड का उपयोग करके। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
रिक्तियां
इस भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में 84 पदों को भरा जाएगा।
चयन प्रक्रिया
परीक्षा में 2 पेपर होंगे। पेपर I में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे और पेपर II में वर्णनात्मक प्रकार के प्रश्न होंगे। पेपर-I (यानी, कंप्यूटर आधारित परीक्षा) में प्राप्त अंकों के आधार पर, उम्मीदवारों को श्रेणी-वार, पेपर-II (वर्णनात्मक पेपर) में शामिल होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
पेपर-I और पेपर-II में प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों पर FRTA/अंतिम चयन के लिए विचार किया जाएगा। अंतिम मेरिट के लिए, पेपर-I के अंकों का 50% और पेपर-II के अंकों का 100% वेटेज होगा। पेपर-I और पेपर-II में श्रेणी-वार अलग-अलग कट-ऑफ हो सकती है।
नेगेटिव मार्किंग
पेपर-I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि प्रश्नों के उत्तर देते समय वे इस बात को ध्यान में रखें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




