नशा मुक्ति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही, तीन अलग-अलग मामलों में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 100 पौवा देशी मसाला/शेरा शराब एवं बिक्री रकम जप्त

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 04.07.2026 को नशा मुक्ति अभियान के तहत दुर्ग पुलिस द्वारा तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में प्राप्त मुखबिर सूचनाओं पर पृथक-पृथक कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
थाना भिलाई नगर पुलिस ने रुआंबाधा बस्ती तालाब के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी अकाश सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 28 पौवा देशी मसाला/शेरा शराब जप्त की।
थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने देवबलोदा सागरपारा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी उत्तरा बाई टंडन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 पौवा देशी मसाला शराब (5.760 बल्क लीटर) एवं शराब बिक्री की नगदी राशि 1,600 रुपये जप्त की।
इसी प्रकार थाना पद्मनाभपुर पुलिस ने आरोपी ललन झा उर्फ बऊवा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 पौवा देशी मसाला शराब जप्त की। तीनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से बिना वैध अनुमति अवैध शराब का संग्रहण एवं बिक्री करना।
▪️ घटनास्थल :
1. रुआंबाधा बस्ती तालाब के पास, थाना भिलाई नगर।
2. देवबलोदा सागरपारा, बरगद पेड़ के नीचे, थाना पुरानी भिलाई।
3. कसारीडीह क्षेत्र, थाना पद्मनाभपुर।
▪️ आरोपी का नाम :
1. अकाश सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी रुआंबाधा बजरंग चौक, भिलाई नगर, जिला दुर्ग।
2. उत्तरा बाई टंडन, उम्र 59 वर्ष, निवासी देवबलोदा, चरोदा, जिला दुर्ग।
3. ललन झा उर्फ बऊवा, उम्र 29 वर्ष, निवासी फोकटपारा, कसारीडीह, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 28 पौवा देशी मसाला/शेरा शराब।
2. 32 पौवा देशी मसाला शराब (5.760 बल्क लीटर)।
3. 40 पौवा देशी मसाला शराब।
4. शराब बिक्री की नगदी राशि – ₹1,600।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त तीनों मामलों में थाना भिलाई नगर, थाना पुरानी भिलाई एवं थाना पद्मनाभपुर के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




