दुर्ग

लोहे का धारदार हथियार लहराकर आमजन में भय उत्पन्न करने वाले आरोपी को सुपेला पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

आज दिनांक 04.07.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि चंद्रा-मौर्या चौक के पास एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार लोहे का चापड़ लेकर उसे लहराते हुए आमजन को डरा-धमका रहा है। सूचना पर थाना सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राम सुखम पाल, उम्र 57 वर्ष, निवासी कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, होटल लोटस के पीछे, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया। आरोपी के कब्जे से एक नग धारदार लोहे का चापड़, अनुमानित कीमत ₹500, जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 947/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

आमजन में भय एवं आतंक उत्पन्न करने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराना।

▪️ घटनास्थल :

चंद्रा-मौर्या चौक, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. राम सुखम पाल, उम्र 57 वर्ष, निवासी कॉन्ट्रेक्टर कॉलोनी, होटल लोटस के पीछे, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. एक नग धारदार लोहे का चापड़, अनुमानित कीमत ₹500।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला अम्बर भारद्वाज, प्रधान आरक्षक उपेन्द्र सिंह एवं आरक्षक योगेन्द्र बिलौने की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button