दुर्ग

172 आवासों का आबंटन हेतु 3 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

भिलाई नगर। ​नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) के तहत AHP घटक के अंतर्गत आवास आवंटन हेतु पात्र हितग्राहियों से 3 दिनों के भीतर आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। ​शासन को भेजे गए कुल 4,372 आवासों के प्रस्ताव में से 4,200 आवास व्यवस्थापन के लिए आरक्षित किए गए हैं। शेष 172 आवासों पर सामान्य पात्र आवेदकों की भर्ती की जानी है।

इस विज्ञप्ति के जारी होने की तिथि से आगामी 3 दिवस 3 जुलाई तक ​जोन 3 कार्यालय एवं मुख्य कार्यालय, नगर पालिक निगम, भिलाई में आवेदन कर सकते हैं। ​आवेदक प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी 2.0) के निर्धारित मापदंडों को पूरा करता हो। ​भिलाई नगर निगम क्षेत्र का मूल निवासी होना अनिवार्य है। ​आवेदक के पास स्वयं का पक्का मकान नहीं होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज
​आधार कार्ड एवं राशन कार्ड
​आय प्रमाण पत्र / जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) ​बैंक पासबुक की छायाप्रति
​निवासरत होने का प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लाना है। ​निर्धारित समय-सीमा 3 जुलाई के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर किसी भी परिस्थिति में विचार नहीं किया जाएगा। रिक्त सीटें सीमित होने के कारण आवंटन प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण की जाएगी।

AHP CHECK LIST

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button