दुर्ग

आने-जाने वाले लोगों को धारदार हथियार दिखाकर भयभीत करने वाला आरोपी सुपेला पुलिस की त्वरित कार्यवाही में गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 28.06.2026 को थाना सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेलवे स्टेशन रोड के पास गौठान के सामने, कोसानगर क्षेत्र में एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर उसे लहराते हुए आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राकेश सोना, उम्र 27 वर्ष, निवासी अटल आवास, कोसानगर, ज्योतिबा फुले स्कूल के पास, थाना सुपेला, जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक नग धारदार हथियार बरामद हुआ, जिसे विधिवत जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 916/2026 के तहत धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

▪️ घटना स्थल :

रेलवे स्टेशन रोड के पास, गौठान के सामने, कोसानगर, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. राकेश सोना, उम्र 27 वर्ष, निवासी अटल आवास, कोसानगर, ज्योतिबा फुले स्कूल के पास, थाना सुपेला, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. एक नग धारदार हथियार।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक अम्बर भारद्वाज, प्रधान आरक्षक प्रकाश चन्द्र तिवारी, आरक्षक आशीष साहू एवं प्रदीप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button