chhattisgarhछत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग ट्रैफिक एक्शन: नो-पार्किंग पर 67 चालान, मॉडिफाइड बुलेट पर भी कार्रवाई—बाजारों में सख्त निरीक्षण…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 03.05.2026 को कुल 67 वाहनों पर वैधानिक कार्यवाही की गई। साथ ही संशोधित साइलेंसर लगे 04 बुलेट वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्ती दिखाई गई।

रात्रि के समय बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए आकाश गंगा मार्केट, दक्षिण गंगोत्री, सुपेला मार्केट एवं पावर हाउस मार्केट क्षेत्र में विशेष जांच की गई। निरीक्षण के दौरान दुकानों के बाहर रखे सामान एवं बोर्ड को हटाने, सड़क पर अतिक्रमण समाप्त करने तथा यातायात बाधा उत्पन्न करने वाले कारणों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए।

साथ ही दोपहिया वाहनों को निर्धारित सफेद पट्टी के अंदर ही खड़ा करने, दुकानदारों द्वारा स्वयं निगरानी हेतु गार्ड तैनात करने तथा नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर नियमित सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा सतत निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की गई।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें तथा सड़क पर अतिक्रमण न करें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निरंतर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button