chhattisgarheducationछत्तीसगढ़जीवन-शैलीभिलाईयूटिलिटी न्यूजरिपोर्टलाइफस्टाइलशिक्षा

आकाश गंगा इंडियन कॉफी हाउस के पीछे निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान…

सब्जी मंडी से निकलने वाले कचरे और नालियों की गंदगी हटाई, व्यापारियों एवं नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील

भिलाईनगर। शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 17 स्थित आकाश गंगा इंडियन कॉफी हाउस के पीछे विशेष सफाई अभियान चलाया गया। निगम की सफाई टीम ने मौके पर पहुंचकर जमा कचरे और गंदगी को हटाया।

आकाश गंगा इंडियन कॉफी हाउस के पीछे निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान...

सब्जी मंडी के अपशिष्ट से फैल रही थी गंदगी

उक्त क्षेत्र में सब्जी मंडी संचालित होने के कारण प्रतिदिन बड़ी मात्रा में कचरा एकत्रित हो जाता है। विशेषकर सब्जियों के अवशेष और अन्य अपशिष्ट के कारण आसपास गंदगी फैल रही थी। इसे देखते हुए निगम के सफाई कर्मचारियों की टीम ने व्यापक स्तर पर सफाई की।

आकाश गंगा इंडियन कॉफी हाउस के पीछे निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान...

इस दौरान सब्जियों के अवशेष सहित अन्य जमा कचरे को एकत्रित कर हटाया गया। साथ ही आसपास की नालियों में जमा कचरे और गंदगी की भी सफाई की गई, जिससे पानी का बहाव सुचारू बना रहे। नियमित सफाई के जरिए क्षेत्र में गंदगी और जलभराव की समस्या को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील

नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों और सब्जी व्यापारियों से अपील की है कि वे सब्जियों के अपशिष्ट एवं अन्य कचरे को निर्धारित स्थान पर ही डालें। सड़क, बाजार और नालियों में कचरा फेंकने से बचें, ताकि स्वच्छता व्यवस्था प्रभावित न हो।

आकाश गंगा इंडियन कॉफी हाउस के पीछे निगम ने चलाया विशेष सफाई अभियान...

निगम ने स्पष्ट किया कि स्वच्छ भिलाई के निर्माण में केवल सफाई कर्मचारियों की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक और व्यापारी की सहभागिता भी जरूरी है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button