chhattisgarhknowledgelifestylepoliticsछत्तीसगढ़भिलाईमनोरंजनयूटिलिटी न्यूजराजनीतिरिपोर्ट

वार्ड क्रमांक 10 में 53.57 लाख के विकास कार्यों की सौगात, सांसद विजय बघेल ने किया भूमिपूजन…

महामाया मंदिर रोड का होगा चौड़ीकरण, सीसी रोड और कवर्ड आरसीसी नाली निर्माण से क्षेत्रवासियों को मिलेगी राहत

भिलाई। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में वार्ड क्रमांक 10 में 53 लाख 57 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत जी रोड से शीतला मंदिर तक महामाया मंदिर रोड पर सीसी रोड निर्माण, सड़क चौड़ीकरण एवं कवर्ड आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

वार्ड क्रमांक 10 में 53.57 लाख के विकास कार्यों की सौगात, सांसद विजय बघेल ने किया भूमिपूजन...

कार्यक्रम में पंडित एन.के. त्रिपाठी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन की रस्म पूरी कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीना वर्मा ने की।

सड़क चौड़ीकरण और नाली निर्माण से मिलेगी राहत

करीब 53.57 लाख रुपये की लागत से होने वाले इन विकास कार्यों से क्षेत्र की सड़क व्यवस्था और जल निकासी व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। महामाया मंदिर रोड के चौड़ीकरण और सीसी रोड निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वहीं, कवर्ड आरसीसी नाली के निर्माण से जलभराव एवं जल निकासी से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलने की संभावना है।

इन कार्यों के पूर्ण होने से वार्ड के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की रही उपस्थिति

भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक निर्माण प्रभारी डिकेश पटेल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष तृप्ति, वार्ड क्रमांक 15 के पार्षद अनुराग गुप्ता, वार्ड क्रमांक 10 के पार्षद हरिदास वैष्णव, सांसद प्रतिनिधि राजू निषाद, प्रदेश किसान मोर्चा मीडिया सह प्रभारी मिथिलेश यादव, किसान मोर्चा आमंत्रित सदस्य रामाधार शर्मा, जिला आईटी सेल सह प्रभारी जूही चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, एल्डरमैन अवधेश शुक्ला, गोल्डी गोस्वामी, प्रणव श्रीवास्तव, सुनीता कुर्रे, पार्षद प्रवीण राव, अश्विनी देशलहरे, उमाकांत साहू, रितिका यादव, हेमलता धीवर, लता साहू, उमेश्वरी साहू, राजकुमार सिंह, दीपक चतुर्वेदी, अवध बिहारी, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र साहू, इमरान रिजवी, पी.एन. दुबे, साधना स्वर्णकार, जुली सिंह, राधा ठाकरे, गीता निर्मलकर, रीता पाण्डेय, पूर्व पार्षद रागिनी निषाद, पिंकी सिल, ओंकार मार्कण्डेय, फिंगेश्वर साहू एवं होमेंद्र साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button