प्राईवेट स्कूल में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी गए 05 सिलिंग फैन एवं एल्यूमिनियम पट्टी बरामद

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थी गणेश साहू निवासी जामुल द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 17.06.2026 की रात्रि में लक्ष्मी पारा जामुल स्थित आईपीएस स्कूल परिसर में लगे 05 नग सिलिंग फैन एवं एल्यूमिनियम चौखट पट्टी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 420/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया। संदेही गणेश डहरे उर्फ जुडीरा निवासी सुपेला को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया तथा उसके कब्जे से चोरी गई सम्पूर्ण सामग्री बरामद की गई। आरोपी को दिनांक 19.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️घटना का कारण :
आर्थिक लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से आरोपी द्वारा चोरी की घटना कारित की गई।
▪️घटनास्थल :
आईपीएस स्कूल, लक्ष्मी पारा, जामुल, जिला दुर्ग।
▪️आरोपी का नाम :
1. गणेश डहरे उर्फ जुडीरा, उम्र 26 वर्ष, निवासी कुम्हार पारा, श्याम किराना स्टोर्स के पास गली, संजय नगर, सुपेला, जिला दुर्ग।
▪️जप्त सामग्री :
1. 05 नग सिलिंग फैन
2. एल्यूमिनियम चौखट पट्टी
कुल अनुमानित कीमत – 12,000 रुपये
▪️सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस की टीम एवं विवेचना में संलग्न अधिकारी-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई संपत्ति बरामद की गई।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




