दुर्ग

बढ़ता भारत, बदलता भारत कार्यक्रम के तहत कल होगा प्रबुद्ध जन सम्मेलन, केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गा दास उईके करेंगे प्रबुद्धजनों को संबोधित…

दुर्ग । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं जनकल्याणकारी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में “बढ़ता भारत, बदलता भारत” अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 20 जून दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से दुर्ग के बीआईटी कॉलेज स्थित सभागार में जिला भाजपा के तत्वावधान में प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन को केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री एवं बैतूल सांसद दुर्गा दास उईके मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे। सम्मेलन में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधिगण, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, प्रबुद्धजन, शिक्षाविद्, अधिवक्ता, चिकित्सक, उद्योगपति, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, सामाजिक सुरक्षा, डिजिटल परिवर्तन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ संवाद स्थापित कर विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। साथ ही उन्होंने जिले के प्रबुद्धजनों से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button