
भिलाई उद्योग चेम्बर के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता भारत सरकार एवं उद्योग जगत के सहयोग से यूनाइटेड किंगडम के लंदन में आयोजित उच्चस्तरीय बिजनेस डेलिगेशन में शामिल होने के लिए 23 जून को लंदन जाएंगे। इस डेलिगेशन प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व भारत सरकार के केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री माननीय पीयूष गोयल जी कर रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण बैठक में उद्योग, व्यापार तथा निवेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी। साथ ही भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच व्यापारिक एवं औद्योगिक संबंधों को और अधिक सशक्त बनाने के अवसरों पर भी विचार-विमर्श होगा। जितेंद्र गुप्ता वैश्विक मंच पर भिलाई एवं छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता, संभावनाओं तथा यहां के उद्योग जगत की विशेषताओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करेंगे।
उनके इस प्रतिनिधित्व से प्रदेश के उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ-साथ निवेश एवं व्यापार के नए अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त होने की उम्मीद है। भिलाई उद्योग चेम्बर ने विश्वास व्यक्त किया है कि जितेंद्र गुप्ता की यह यात्रा न केवल भिलाई बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगी तथा प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी।
विशेष अवसर के लिए चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन जी, भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा,चैयरमैन दिनकर बसोतिया ,उद्योग चेम्बर के पदाधिकारियों व चेम्बर के पदाधिकारियों ने जितेंद्र गुप्ता जी को बधाई व शुभकामनाये दी। जितेंद्र गुप्ता जी ने आयोजक संस्थाओं तथा प्रदेश के उद्योग जगत के सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ की औद्योगिक क्षमता, उद्यमशीलता तथा ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की भावना को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना मेरे लिए गर्व की बात है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




