अन्‍य

गणेश पंडालों में गूंजा भक्ति का उल्लास, ललित चंद्राकर ने बप्पा के दर्शन कर मांगी प्रदेश की खुशहाली…

दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचकर गणपति बप्पा के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने गणेशोत्सव समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

 

विधायक ने कहा कि गणेशोत्सव केवल आस्था और पूजा का पर्व नहीं है, बल्कि युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का माध्यम भी है। यह उत्सव सनातन परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज को भक्ति, उत्साह और एकजुटता के सूत्र में जोड़ता है।

कई पंडालों में पहुंचकर किए दर्शन

कार्यक्रमों की श्रृंखला में ललित चंद्राकर सबसे पहले रुआबांधा सेक्टर स्थित गणेश मैदान गार्डन पहुंचे, जहां गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने न्यू खुर्सीपार भिलाई स्थित नव युवा मित्र मंडल के पंडाल, पॉवर हाउस भिलाई के नेताजी सुभाष मार्केट स्थित गणेश पंडाल और सेक्टर-02 भिलाई में स्थापित गणेश प्रतिमा के दर्शन किए।

इसके बाद विधायक मिनी स्टेडियम पदनाभपुर दुर्ग पहुंचे। यहां उन्होंने भव्य गणेश पंडाल में विराजमान बप्पा के दर्शन किए। पदनाभपुर में रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना के साथ रामेश्वरम के 22 पवित्र तीर्थ कुंडों की थीम पर तैयार किए गए पंडाल का भी अवलोकन किया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

रुआबांधा में निलेश अग्रवाल, सुनील साहू, विपुल वर्मा, विश्वरूप वर्मा, प्रकाश पटेल, विश्वमूर्ति तिवारी, प्रकाश ध्रुव, रिसाली मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, रुखमणी साहू, सचिन गोस्वामी, पार्षद शिला नारखड़े, तेजेश्वी सोनवानी, अरविन्द नारखड़े, सुधीप साहू, पदमा वर्मा, अभिलाषा मिश्रा, मनीषा चंद्राकर, अर्चना भारतद्वाज, संदीप और सुजाता होता सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

न्यू खुर्सीपार में नव युवा मित्र मंडल समिति अध्यक्ष पवन अग्रवाल, संरक्षक सीरीश अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, नवीन शर्मा, गिरीश माहेश्वरी, दीपक बंसल, विकास केसरवानी सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

सेक्टर-02 में अध्यक्ष एवं पार्षद जे. श्रीनिवास, उपाध्यक्ष गुरुमूर्ति सहित अन्य पदाधिकारी तथा पॉवर हाउस और पदनाभपुर में गणेशोत्सव समितियों के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में गणेशोत्सव को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल नजर आया।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button