chhattisgarhentertainmentReligionछत्तीसगढ़दुर्गमनोरंजनलाइफस्टाइल

51 हजार दीपों की रोशनी से नहाया रिसाली दशहरा मैदान, जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए जलाए आशीर्वाद के दीप…

सेवा और संकल्प की रोशनी में जगमगाया शहर, ललित चंद्राकर बोले- भारत को नई पहचान दिलाने वाला नेतृत्व प्रेरणादायी

रिसाली, दुर्ग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रिसाली दशहरा मैदान में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। 51 हजार दीपों से सजे मैदान का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और वातावरण देशभक्ति, उत्साह तथा उल्लास से भर गया।

51 हजार दीपों की रोशनी से नहाया रिसाली दशहरा मैदान, जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए जलाए आशीर्वाद के दीप...

आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रसेवा के संकल्प की कामना के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए गए। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भाजपा कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, आम नागरिकों, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा रिसाली नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ दीप जलाए।51 हजार दीपों की रोशनी से नहाया रिसाली दशहरा मैदान, जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए जलाए आशीर्वाद के दीप...

विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई है। गरीब कल्याण से लेकर वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका मजबूत करने तक उनके कार्यों को उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि 51 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।51 हजार दीपों की रोशनी से नहाया रिसाली दशहरा मैदान, जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए जलाए आशीर्वाद के दीप...

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही गई। आयोजकों ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लक्ष्य के प्रति निरंतर प्रयास जारी रहने चाहिए।

दीपोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नगरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में रिसाली नगर निगम आयुक्त मोनिका वर्मा, सांसद प्रतिनिधि दीपक ‘पप्पू’ चंद्राकर, रिसाली भाजपा मंडल अध्यक्ष एकनाथ, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू जंघेल, अनुपम साहू, राकेश जंघेल, महामंत्री दशरथ साहू, गुड्डू झा, पुनाराम कलिहारी, नरेंद्र निर्मलकर, जिला मंत्री शैलेन्द्र शेंडे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शकुंतला दास, शिखा तिवारी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सविता महिलांग, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज कुमार, रूपेश यादव, पार्षद मनीष यादव, धर्मेंद्र भगत, विधि यादव, रमा साहू, सरिता देवांगन, सारिका साहू, शीला नारखड़े, विक्की चंद्राकर, गजेन्द्री कोठारी, अजीत चौधरी, सचिन गोस्वामी, विधायक प्रतिनिधि गोविन्द साहू, दुर्गेश साहू, दामन सर्वा और पद्मश्री राधेश्याम बारले सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Abstract Tags

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button