छत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की शान से रोशन हुआ आईएचएसडीपी आवास, जूनवानी रोड…

काका वार्ड क्रमांक 12 में स्वतंत्रता दिवस पर हुआ गरिमामय आयोजन, जनप्रतिनिधियों व मोहल्लेवासियों ने बढ़ाया उत्साह

भिलाई । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आईएचएसडीपी आवास, जूनवानी रोड स्थित काका वार्ड क्रमांक 12 में उत्साह और देशभक्ति के माहौल के बीच तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक 8 महेश वर्मा उपस्थित रहे। वहीं मानिक लाल साहू, बजरंग पारा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे की शान से रोशन हुआ आईएचएसडीपी आवास, जूनवानी रोड...

आयोजन में समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर शिव शंकर सोनी और अध्यक्ष घनश्याम ताम्रकार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में अमानी कुमार, कमलेश साहू, रमेश, रोमन ठाकुर, नीलकंठ यादव, धर्मेन्द्र गोयल, महेंद्र गोयल, रूबी मिश्रा, रोशनी ताम्रकार, वैशाली ताम्रकार, वीणा ताम्रकार, अंकित मिश्रा, सोमू गोयल, भविष्य तांडी, मुकेश देवांगन और अंकित पांडे सहित बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

तिरंगा फहराते ही परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को नमन करते हुए राष्ट्रीय एकता, सद्भाव और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया। आयोजन ने पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की उमंग को और भी खास बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button