chhattisgarhछत्तीसगढ़भिलाई

पेट्रोल-डीजल संकट पर प्रधानमंत्री की अपील: चेम्बर महामंत्री अजय भसीन ने इसे बताया सामूहिक जिम्मेदारी…

भिलाई नगर। पेट्रोल-डीजल संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज के महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री जी की अपील केवल आर्थिक बचत के लिए नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री भसीन ने व्यापारियों और नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचें, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें।

पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सामूहिक यात्रा और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें तथा अधिकतम बैठकों को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करें। उन्होंने कहा कि ऊर्जा की बचत, एक वर्ष तक स्वर्ण आभूषणों की खरीद से परहेज़, खेती में प्राकृतिक खाद का प्रयोग और खाद्य तेल का संयमित उपयोग जैसे छोटे-छोटे संकल्प देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देंगे।

श्री भसीन ने कहा कि छत्तीसगढ़ के व्यापारी सदैव राष्ट्रहित में अग्रणी रहे हैं। वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी सफल होगा जब हर नागरिक अपने स्तर पर योगदान देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री जी के आह्वान को जन आंदोलन का रूप देगी।

श्री भसीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और सभी नागरिकों की सहभागिता से यह संकल्प और अधिक मजबूत होगा। भिलाई दल से सुनील मिश्रा,देवेंद्र सिंह बरहा,मनोहर कृष्णानी, चिन्ना राव,शंकर सचदेव,राजेश शर्मा,विनय सिंह,दर्शन खटवानी,उत्तम जैन,रितेश अग्रवाल,पवन जिंदल मुख्य रूप से शामिल हुवे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button