रात के अंधेरे में हो रही थी पशु तस्करी, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी बोलेरो पिकअप, 5 मवेशी बचाए…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 12.05.2026 को थाना धमधा क्षेत्र अंतर्गत अवैध पशु तस्करी की सूचना पर ग्राम पेण्ड्री चौक, धमधा-गंडई मुख्य मार्ग के पास निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान प्रातः लगभग 03:00 बजे एक महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप क्रमांक MH 35 AJ 4771 को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर वाहन चालक द्वारा वाहन भगाने का प्रयास किया गया।
संदेह होने पर वाहन की जांच की गई, जिसमें पीछे डाला में तालपतरी से ढंककर 05 नग मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरा हुआ पाया गया। सूचना पर थाना धमधा पुलिस मौके पर पहुंची एवं वाहन चालक तथा उसके साथ मौजूद अन्य व्यक्ति से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा मवेशियों को बेरला क्षेत्र से लोड कर लांजी होते हुए नागपुर कत्लखाना ले जाना बताया गया।
मामले में अपराध क्रमांक 122/2026 धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मवेशियों की अवैध तस्करी।
घटनास्थल : पेण्ड्री चौक, ग्राम पेण्ड्री, धमधा-गंडई मुख्य मार्ग, थाना धमधा जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम :
1. दुर्गेश घोरमारे, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम चिचटोला पोस्ट बड़गांव थाना लांजी जिला बालाघाट (म.प्र.)
2. विधि से संघर्षरत बालक
जप्त सामग्री :
1. महिंद्रा बोलेरो मैक्स पिकअप क्रमांक MH 35 AJ 4771
2. 05 नग मवेशी
3. तालपतरी एवं परिवहन में प्रयुक्त अन्य सामग्री
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना धमधा के सउनि नरेंद्र सिंह राजपूत, पुलिस स्टाफ एवं गौरक्षा समिति के सदस्य वामन ताम्रकार, विकास अग्रवाल, वीर ताम्रकार एवं योगेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध पशु तस्करी अथवा पशु क्रूरता से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




