दुर्ग

अवैध शराब के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की समन्वित कार्रवाई – जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बिक्री एवं परिवहन करते 07 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दुर्ग जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 09 एवं 10 अगस्त 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर पृथक-पृथक कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान थाना पुलगांव, नंदिनी नगर, पुरानी भिलाई, उतई, पाटन, कुम्हारी एवं खुर्सीपार क्षेत्र से कुल 07 आरोपियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया।

पुलिस टीमों द्वारा सूचना प्राप्त होने पर संबंधित स्थानों पर तत्काल पहुंचकर घेराबंदी एवं रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 209 पौवा शराब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त शराब बिक्री की नगद रकम तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त एक सवारी ऑटो एवं एक दोपहिया वाहन भी जप्त किया गया।

सभी प्रकरणों में उपलब्ध तथ्यों एवं बरामद सामग्री के आधार पर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। संबंधित आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) :

आरोपियों द्वारा अधिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से वैध शराब दुकानों से प्राप्त शराब को निर्धारित मात्रा से अधिक संग्रहित कर अवैध रूप से बिक्री अथवा बिक्री के लिए परिवहन किया जा रहा था। पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना एवं तत्काल कार्रवाई के माध्यम से ऐसे मामलों में आरोपियों को पकड़ा गया।

घटना स्थल :

1. कोलिहापुरी तालाब पार सब्जी मार्केट चबूतरा के पास, थाना पुलगांव।

2. पावर हाउस-अहिवारा मेन रोड, विवेकानंद गार्डन के पास, टाउनशिप नंदिनी नगर।

3. सोमनी नाला रोड तिराहा, पुराना यात्री प्रतीक्षालय खंडहर के पास, थाना पुरानी भिलाई।

4. बावापारा क्षेत्र, थाना उतई।

5. हमसफर ढाबा के पास, सिकोला रोड पाटन।

6. ग्राम परसदा, राजीव भवन के पास, थाना कुम्हारी।

7. उडिया बस्ती नाला किनारे के पास, खुर्सीपार भिलाई।

आरोपी का नाम :

1. सनत यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम कोलिहापुरी आबादी पारा, शिव किराना दुकान के पास, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।

2. पंकज कुमार लहरी, उम्र 39 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 03, अहिवारा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।

3. उत्तम गायकवाड, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम गनियारी, वार्ड क्रमांक 40, थाना पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग।

4. मृणाल ठाकुर, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम बोदल, थाना उतई, जिला दुर्ग।

5. राज पारधी, उम्र 22 वर्ष, निवासी पारधी पारा, वार्ड क्रमांक 11, ग्राम सोरम, थाना पाटन, जिला दुर्ग।

6. हुमेश साहू, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम परसदा, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।

7. संत बहादुर, उम्र 75 वर्ष, निवासी उडिया बस्ती, बालाजी नगर, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री :

1. थाना पुलगांव – 30 पौवा देशी शोले मसाला शराब, कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत लगभग 3,000 रुपये।

2. थाना नंदिनी नगर – 31 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की, कीमत 3,720 रुपये, बिक्री रकम तथा एक सवारी ऑटो कीमत 20,000 रुपये, कुल कीमत 23,720 रुपये।

3. थाना पुरानी भिलाई – 30 पौवा देशी शोले मसाला शराब, कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत लगभग 3,000 रुपये।

4. थाना उतई – 41 पौवा देशी मदिरा प्लेन शोले, कुल 7.380 बल्क लीटर, कीमत लगभग 3,300 रुपये एवं बिक्री रकम 480 रुपये।

5. थाना पाटन – 30 पौवा देशी सुपर 36 मसाला शराब, कुल 5.400 बल्क लीटर, कीमत 3,000 रुपये एवं दोपहिया वाहन टीवीएस एक्सएल कीमत 20,000 रुपये, कुल कीमत 23,000 रुपये।

6. थाना कुम्हारी – 30 पौवा देशी शोले मसाला शराब, कीमत लगभग 3,000 रुपये।

7. थाना खुर्सीपार – 30 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम 300 रुपये, कुल कीमत लगभग 3,900 रुपये।

सराहनीय कार्य :

उक्त समस्त कार्रवाई में संबंधित थाना प्रभारियों के निर्देशन में थाना पुलगांव, नंदिनी नगर, पुरानी भिलाई, उतई, पाटन, कुम्हारी एवं खुर्सीपार के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर सूचना को गंभीरता से लेते हुए समय पर घेराबंदी, रेड कार्रवाई, शराब की जप्ती एवं आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

विशेष रूप से थाना उतई की कार्रवाई में निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रउनि दीपक कुमार, आरक्षक ध्रुवनारायण चन्द्राकर, अविनेश प्रताप सिंह, राजीव दुबे, महेश यादव एवं थाना स्टाफ तथा थाना खुर्सीपार की कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण केवट एवं हमराह स्टाफ की भूमिका रही। अन्य थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करने वाली पुलिस टीमों का भी प्रकरणवार योगदान रहा।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं संग्रहण सहित किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। अवैध नशे के कारोबार से दूर रहें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम एवं अन्य प्रचलित कानूनों के तहत वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button