दुर्ग

अन्तर्क्षेत्रीय पॉवर कंपनीज टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में दुर्ग रीजन के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

दुर्ग – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज द्वारा मड़वा में आयोजित अन्तरक्षेत्रीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर दुर्ग रीजन का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों ने क्षेत्रीय मुख्यालय में कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक ने सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन कर उन्हें हार्दिक बधाई दी।

मड़वा में दिनांक 29 से 31 जुलाई 2026 तक आयोजित प्रतियोगिता के पुरुष सिंगल्स वर्ग में दुर्ग क्षेत्र के रजनीश ओबेराय ने रायपुर सेंट्रल के मजबूत खिलाड़ी को पराजित कर विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अलावा पुरुष डबल्स स्पर्धा मंे भी दुर्ग के रजनीश ओबेराय एवं बिलासपुर के समीर तिवारी की जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए रायपुर सेंट्रल की जोड़ी को शिकस्त दी और प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया।

इस स्पर्धा में दुर्ग रीजन से टेबल टेनिस की टीम में तरुण ठाकुर, पी.एल.माहेश्वरी, एम.के.साहू, श्रीकांत बड़गैया, श्रीमती शोभना सिंह, डॉ.श्रीमती मंजूला साहु एवं टीम मैनेजर दिलीप पाठक शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर रजनीश ओबेराय एवं श्रीमती शोभना सिंह का चयन आगामी राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले अखिल भारतीय विद्युत क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की टीम में हुआ है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्यपालक निदेशक सेलट ने कहा कि कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास से ही यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव एस.मनोज एवं अन्य सदस्यों तथा वरिष्ठ कल्याण अधिकारी दीपक कुमार डुम्भरे, प्रकाशन अधिकारी श्रीमती माया चन्द्राकर, सहायक अभियंता महेश्वर टंडन सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

Regard’s

Maya Chandraker
Publicity Officer
CSPDCL, Durg

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button