chhattisgarhCrimeअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

गांजा तस्करी नेटवर्क पर दुर्ग पुलिस का बड़ा वार, फरार सप्लायर गिरफ्तार, पूछताछ में खुली सप्लाई चेन

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 02.07.2026 को थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत कुकदा रोड कुम्हारी स्थित सार्थक होम के सामने बिजली ट्रांसफार्मर के पास दो व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेड कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

विवेचना के दौरान गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उन्होंने गांजा दुर्ग के इंदिरा कॉलोनी पोटिया रोड निवासी टिकनु नायक से खरीदा था, जो घटना के बाद से फरार था। प्राप्त सूचना के आधार पर दिनांक 06.07.2026 को फरार आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध गांजा का संग्रहण एवं बिक्री करना।

▪️ घटनास्थल : सार्थक होम के सामने, बिजली ट्रांसफार्मर के पास, कुकदा रोड, कुम्हारी, थाना कुम्हारी, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम : टिकनु नायक, उम्र 48 वर्ष, निवासी इंदिरा कॉलोनी, पोटिया रोड, दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री : बिक्री रकम 5,000 रुपये नगद।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस स्टाफ एवं ACCU टीम की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही, जिनके द्वारा सूचना का त्वरित सत्यापन कर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों एवं अन्य नशीले पदार्थों के संग्रहण, परिवहन अथवा बिक्री जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button