chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़भिलाई

अवैध रूप से देशी शराब का विक्रय करने वाले आरोपी को जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर 32 पौवा देशी मसाला शराब जप्त की…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 06.07.2026 को दोपहर लगभग 12:00 बजे थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खेरधा निवासी एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में अवैध रूप से देशी शराब लेकर बिक्री हेतु जा रहा है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदेही भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ में उसने अपना नाम उमेश कुमार देशलहरे, उम्र 36 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, ग्राम खेरधा, थाना जामुल, जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 32 पौवा देशी शोले मसाला शराब (कुल 5.7 बल्क लीटर) कीमत ₹3,200 बरामद कर जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 473/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से अवैध रूप से देशी शराब का विक्रय करना।

▪️ घटनास्थल : ग्राम खेरधा, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम : 1. उमेश कुमार देशलहरे, उम्र 36 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, ग्राम खेरधा, थाना जामुल, जिला दुर्ग।

▪️ जप्त सामग्री :

1. 32 पौवा देशी शोले मसाला शराब (कुल 5.7 बल्क लीटर)
2. कुल कीमत ₹3,200।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button