चाय-नाश्ता ठेले से चल रही थी अवैध शराब की दुकान, दुर्ग पुलिस की रेड में 45 पौवा शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 06.07.2026 को थाना नंदिनी नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मनोज साहू उर्फ मोनू साहू रायपुर बायपास रोड, अहिवारा स्थित अपने चाय-नाश्ता ठेला में अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 45 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब, कुल कीमत 4,500 रुपये जप्त की गई। मामले में अपराध क्रमांक 214/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
▪️ घटना का कारण : अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से बिना वैधानिक अनुमति के शराब का अवैध विक्रय करना।
▪️ घटनास्थल : रायपुर बायपास रोड स्थित चाय-नाश्ता ठेला, अहिवारा।
▪️ आरोपी का नाम : मनोज साहू उर्फ मोनू साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 01, अहिवारा, थाना नंदिनी नगर, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री : 45 पौवा देशी मदिरा मसाला शराब, कुल कीमत ₹4,500।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्रवाई में थाना नंदिनी नगर पुलिस के अधिकारी एवं स्टाफ की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही, जिनके द्वारा सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, गांजा, अन्य मादक पदार्थ, जुआ, सट्टा, ऑनलाइन सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा नशा मुक्ति हेल्पलाइन 1933 पर दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




