नशे के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, अवैध गांजा बिक्री करते आरोपी को गिरफ्तार कर 1.790 किलोग्राम गांजा एवं मोबाइल जप्त…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 05.07.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जीरो पॉइंट गार्डन सेट के नीचे, केनाल रोड, खुर्सीपार भिलाई में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना खुर्सीपार पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नीरज सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 46, जोन-03, खुर्सीपार, भिलाई बताया। आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिक्री हेतु रखा गया 01 किलो 790 ग्राम गांजा, बिक्री राशि एवं एक मोबाइल फोन बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 251/2026 के तहत धारा 20(b), 27A एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 05.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर आरोपी को जेल भेजा गया।
घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा का अवैध विक्रय।
घटनास्थल :
जीरो पॉइंट गार्डन सेट के नीचे, केनाल रोड, खुर्सीपार, भिलाई।
आरोपी का नाम :
1. नीरज सिंह, उम्र 26 वर्ष, निवासी दुर्गा मंदिर के पास, वार्ड क्रमांक 46, जोन-03, खुर्सीपार, भिलाई।
जप्त सामग्री :
1. 01 किलो 790 ग्राम गांजा (कीमती लगभग ₹89,500/-)
2. बिक्री राशि ₹550/-
3. 01 नग मोबाइल फोन (कीमती ₹20,000/-)
कुल जुमला कीमती : ₹1,10,050/-
सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के समस्त पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



