आलिया भट्ट की ‘अल्फा’ को मिला संडे की छुट्टी का फायदा, कमाई में हुआ इजाफा, तीन दिनों में कर लिया 34 करोड़ कलेक्शन

यश राज फिल्म्स की ‘स्पाई यूनवर्स’ की फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं। इनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में हैं।
फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कमाल दिखा रही है। यशराज बैनर तले बनी इस स्पाई-थ्रिलर ने तीन ही दिनों में 34 करोड़ बटोर लिए हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर तीसरे दिन, यानी पहले संडे को शरवरी वाघ और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।
‘अल्फा’ का तीन दिनों का कलेक्शन
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत शुरुआत ही की। फिल्म ने 9.25 करोड़ के साथ ओपनिंग की, लेकिन जैसे ही वीकेंड आया फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली। दूसरे दिन यानी पहले शनिवार को अल्फा ने 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया और अब तीसरे दिन फिल्म की कमाई में और भी ज्यादा उछाल दर्ज किया गया है। अल्फा को रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिला। सैकनिल्क के अनुसार, संडे को इस फिल्म ने 13.25 करोड़ कमा डाले। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन 34 करोड़ हो गया है।
वर्ल्डवाइड कमाई कितनी हुई?
बताया जा रहा है कि इस फिल्म पर मेकर्स ने तगड़ा पैसा खर्च किया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ‘अल्फा’ का बजट 100 करोड़ से अधिक बताया गया है। क्योंकि, ये एक एक्शन फिल्म है, इसमें दर्शकों को एक्शन का फुल डोज मिला है। फिल्म में आलिया और शरवरी दोनों ने स्पाई की भूमिका निभाई है। फिल्म के वर्लडवाइड कलेक्शन की बात करें तो विदेशों में भी ये फिल्म ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क के हालिया आंकड़ों के अनुसार, वर्ल्डवाइड ये फिल्म 37.90 करोड़ कमा चुकी है।
आलिया के सपोर्ट में आगे आईं मां सोनी राजदान
एक तरफ ‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर कमाई जारी है तो दूसरी तरफ आलिया सोशल मीडिया ट्रोल्स के निशाने पर हैं। ऐसे में अभिनेत्री की मां सोनी राजदान उनके समर्थन में आगे आईं और सोशल मीडिया पर फैंस के पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए ‘अल्फा’ और आलिया को लेकर अपना समर्थन दिखा रही हैं। आलिया भट्ट का बचाव करते हुए, सोनी राजदान ने X पर ‘अल्फा’ के बारे में की गईं कई पॉजिटिव पोस्ट रीपोस्ट किए। उन्होंने फ़ैन के उन रिएक्शन को भी रीपोस्ट किया जिनमें कहा गया था कि फिल्म उतनी खराब नहीं है, जितना सोशल मीडिया पर दिखाया जा रहा है।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



