भिलाई

स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियंस ने इंद्रजीत सिंह को किया सम्मानित, स्मृति-चिह्न भेंट कर जताया आभार

भिलाई।कोहका स्थित सर्व समाज कल्याण समिति कार्यालय में समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोड ने शनिवार को क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों और युवाओं से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई तथा लोगों की समस्याओं और सुझावों को भी गंभीरता से सुना गया।

इसी अवसर पर हाल ही में जिला बालोद के दिल्ली राजहरा में आयोजित 3rd Western India Strength Lifting & IBP Championship-2026 में भाग लेने वाले खिलाड़ियों और कोचों ने इंद्रजीत सिंह (छोटू )से शिष्टाचार भेंट की। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के समापन समारोह का छायाचित्र स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट कर उनका सम्मान किया।

इंद्रजीत सिंह छोड ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सफलता की राह पर आगे बढ़ाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए समाज के विकास में युवाओं की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया।

उन्होंने कहा कि समाज और युवाओं के हित में सकारात्मक कार्यों को बढ़ावा देने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। खिलाड़ियों और कोचों ने भी उनके सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सहयोग और मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button