अवैध रूप से देशी मदिरा का परिवहन करने वाले आरोपी पर धमधा पुलिस की कार्यवाही, 35 नग देशी मदिरा जप्त

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 28.06.2026 को थाना धमधा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम बरहापुर नर्सरी के पास, धमधा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से परिवहन की जा रही 35 नग शोले प्लेन देशी मदिरा कुल 6.300 लीटर, कीमत लगभग ₹2,800 बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 163/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से देशी मदिरा का परिवहन कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
▪️ घटनास्थल :
ग्राम बरहापुर नर्सरी के पास, धमधा-खैरागढ़ मुख्य मार्ग, थाना धमधा, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. कुमार निषाद, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम शिवकोकड़ी, चौकी लिटिया सेमरिया, थाना बोरी, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. 35 नग शोले प्लेन देशी मदिरा (कुल 6.300 लीटर)
2. अनुमानित कीमत ₹2,800।
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना धमधा में पदस्थ सउनि नरेंद्र सिंह एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अवैध शराब संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




