पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल 112 कर्मचारियों एवं चालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :
दिनांक 24.06.2026 को जिला दुर्ग डायल 112 में पदस्थ कर्मचारियों एवं चालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डायल 112 के माध्यम से प्राप्त होने वाले इवेंटों पर त्वरित, प्रभावी एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित करने संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के दौरान ग्रामीण एवं शहरी थाना क्षेत्रों में संचालित ईआरयू वाहनों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा घटनास्थल पर समयबद्ध पहुंचकर पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने, आम नागरिकों से शालीन व्यवहार रखने, आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं सेवा की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु निर्देश दिए गए।
साथ ही सी-4 रायपुर से प्राप्त इवेंटों में उत्कृष्ट कार्य कर समय पर सहायता पहुंचाने वाले डायल 112 के स्टार कर्मचारियों एवं चालकों को उत्साहवर्धन हेतु कैश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
▪️ पुलिस अधीक्षक का संदेश :
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कहा गया कि डायल 112 पुलिस और आमजन के बीच त्वरित सहायता का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक कर्मचारी एवं चालक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण संवेदनशीलता, तत्परता एवं अनुशासन के साथ करें। किसी भी आपात स्थिति में समय पर पहुंचकर पीड़ितों को सहायता उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करना अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।
▪️ सराहनीय भूमिका :
सम्मानित कर्मचारियों में प्रधान आरक्षक भगतराम चंद्रवंशी, आरक्षक राजेश कुमार पाल, कौशलेंद्र सिंह, योगेंद्र बिलोने, शकील खान, गौतम भट्ट, बी. लक्ष्मण राव, सुमन मंडावी, हेमेन्द्र बंछोर, त्रिलोचन ठाकुर, फल्गो वर्मा एवं यशवंत देशमुख शामिल हैं।
इसी प्रकार चालक संतोष कुमार, गोविंदा सिंह, तोपेश सोनवानी, बग्गा सिंह, लोकेश कुमार, डेविड ठाकुर, अश्वनी कुमार, सुनील कुमार, विनोद कुमार, सुनील देशमुख, भीषम साहू, हेमंत कुमार, मनोज चंद्राकर, दिलेश्वर साहू, प्रीतम जांगड़े, थानेश्वर साहू, झानेश्वर एवं चित्रसेन को भी सम्मानित किया गया।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल डायल 112 सेवा का उपयोग करें तथा पुलिस को सही एवं समय पर सूचना प्रदान कर कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




