अपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

दिनांक 21.05.2026 को प्रार्थी राजेन्द्र कुमार बंछोर निवासी तालपुरी द्वारा थाना भिलाई नगर उपस्थित होकर सूचना दर्ज कराई गई कि उसके परिचित अमनदीप सोढी द्वारा उसके पुत्र को नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया गया। आरोपी ने दिनांक 10.07.2022 से वर्ष 2024 के मध्य नियुक्ति दिलाने के नाम पर कुल 7,50,000 रुपये नगद राशि प्राप्त की तथा छह माह के भीतर नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन दिया।

काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी द्वारा न तो नौकरी दिलाई गई और न ही प्राप्त राशि वापस की गई। आरोपी द्वारा छल-कपट एवं बेईमानीपूर्वक विश्वास में लेकर प्रार्थी से राशि हड़प किए जाने पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 267/2026 धारा 420 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी अमनदीप सोढी का कृत्य अपराध घटित करना पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

▪️ घटना का कारण :

नौकरी दिलाने के नाम पर आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु धोखाधड़ी करना।

▪️ घटनास्थल :

तालपुरी एवं भिलाई नगर क्षेत्र, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. अमनदीप सोढी, उम्र 36 वर्ष, निवासी बी-1, छ.ग. कॉलेज धनोरा के पास, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
प्रकरण में दस्तावेजी साक्ष्य एवं लेनदेन संबंधी दस्तावेज जप्त किए गए।

▪️ सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नौकरी दिलाने, शासकीय भर्ती अथवा अन्य प्रलोभन देकर राशि मांगने वाले व्यक्तियों से सतर्क रहें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button