अन्‍यअपराधछत्तीसगढ़दुर्ग

अवैध गांजा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी,पुलगांव पुलिस की कार्यवाही में 2 किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार…

दुर्ग संक्षिप्त विवरण :

थाना पुलगांव पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री हेतु घूम रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा नदी रोड हनुमान मंदिर के पास, चंदखुरी में घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर आरोपी का नाम गोपी खुंटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चंदखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग होना पाया गया। आरोपी की विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 2 किलो 127 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,06,350/- है।

मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 20(B) NDPS Act के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है। प्रकरण की विवेचना जारी है।

▪️घटना का कारण :

अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ गांजा का अवैध रूप से संग्रहण एवं बिक्री करना।

▪️घटनास्थल :
नदी रोड हनुमान मंदिर के पास, चंदखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।

▪️आरोपी का नाम :

1. गोपी खुंटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम चंदखुरी, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग।

▪️जप्त सामग्री :

1. 2 किलो 127 ग्राम अवैध गांजा।
2. नगदी एवं अन्य सामग्री।

▪️सराहनीय भूमिका :

उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित सूचना संकलन एवं प्रभावी घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया।

▪️दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button