अन्‍यकैरियररोजगार

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत 332 पदों पर संविदा भर्ती…

29 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

रायपुर – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी तथा खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले में आरओपी 2025-26 के तहत स्वीकृत मानव संसाधन के कुल 22 कैडर में 332 पदों पर संविदा भर्ती की जाएगी। उक्त पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से 29 मई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन माध्यम से संपादित की जाएगी। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं समय सीमा के भीतर govthealth.cg.gov.in  के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पूर्व भर्ती संबंधी दिशा-निर्देशों एवं पात्रता संबंधी जानकारी का भली-भांति अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button