कैरियररोजगार

IIT Delhi Jobs: आईआईटी दिल्ली में नौकरी का मौका, मिलेगी 83000 रुपये तक सैलरी, 20 मई है लास्ट डेट

IIT Delhi Jobs: आईआईटी दिल्ली में नौकरी करना लाखों उम्मीदवारों का सपना होता है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए यह एक अच्छा मौका है. दरअसल, आईआईटी-दिल्ली ने प्रबंधन अध्ययन विभाग में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर (वरिष्ठ परियोजना प्रबंधक) और प्रोजेक्ट मैनेजर (परियोजना प्रबंधक) के 1-1 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है.

इन पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 4 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 मई तय की गई है. ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय लास्ट डेट के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है.

कौन कर सकता है आवेदन 

एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए एमबीए या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, कम से कम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड के साथ होना चाहिए. इसके अलावा कैंडिडेट्स के पास इसी तरह की भूमिका में 8 वर्ष का प्रासंगिक अनुभव, अंग्रेजी भाषा में उत्कृष्ट संचार कौशल (बोलने और लिखने दोनों में) और प्रभावशाली प्रस्तुति क्षमता होना अनिवार्य है.

वहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए कैंडिडेट्स के पास ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री 60 प्रतिशत अंकों के साथ होना चाहिए. इसी के साथ उम्मीदवारों के पास उत्कृष्ट लिखित और मौखिक संचार कौशल, एक्सेल, पावरपॉइंट और अन्य पेशेवर उपकरणों का अच्छा ज्ञान, और मास्टर डिग्री पूरी करने के बाद 8 वर्ष से अधिक का कार्य अनुभव प्रासंगिक क्षेत्र में होना चाहिए.

उम्र सीमा 

उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. वहीं, योग्य अभ्यर्थियों का चयन अनुभव और कौशल के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, ऑफलाइन इंटरव्यू, और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए 64,260 से 83,840 रुपए और सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर पद के लिए 75,600 से 1,01,610 रुपए के बीच प्रति माह होगी. इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.

कैसे करें आवेदन 

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईआईटी-दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें. मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स (शैक्षणिक योग्यताएं, अंकों का प्रतिशत/विभाग सहित, कार्य अनुभव का विवरण, आदि) को आवेदन के साथ अटैच करें. इसके बाद सभी को स्कैन कर एक ही पीडीएफ फाइल में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें. लास्ट में आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button