छत्तीसगढ़भिलाई

बीएसपी में ट्रेड अप्रेंटिस हेतु बीएमडीसी द्वारा प्रथम “बीएमडीसी प्राइड कॉम्पेटीशन” का सफल आयोजन

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के भिलाई मैनेजमेंट डेवलपमेंट सेंटर (बीएमडीसी) द्वारा ट्रेड अप्रेंटिस के बीच सीखने, नवाचार, आत्मविश्वास एवं व्यावसायिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विगत दिनों में “बीएमडीसी प्राइड कॉम्पेटीशन” के प्रथम संस्करण का सफल आयोजन किया गया।

यह पहल प्रशिक्षुओं को बीएमडीसी में अपने प्रशिक्षण अवधि के दौरान अर्जित अनुभव, कार्य निष्पादन, सीख एवं योगदान को प्रस्तुत करने हेतु एक प्रभावी मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। प्रतियोगिता का उद्देश्य ट्रेड अप्रेंटिस के मध्य प्रदर्शन-आधारित सहभागिता, ज्ञान साझाकरण एवं कौशल विकास की संस्कृति को सुदृढ़ करना है।

प्रत्येक चक्र के विजेता को “बीएमडीसी प्राइड” की उपाधि के साथ रनिंग “प्राइड बैज – विकास उत्कृष्टता में प्रदर्शन, उत्तरदायित्व और पहल”, प्रमाण-पत्र एवं उपहार प्रदान किया जाता है। इस प्रतियोगिता की परिकल्पना महाप्रबंधक (मानव संसाधन- ज्ञानार्जन एवं विकास), बीएमडीसी सौरभ वर्ष्णेय द्वारा की गई, जिसमें विभागाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन- ज्ञानार्जन एवं विकास) संजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रबंधक (मानव संसाधन) सुश्री अवंती वचुला एवं उप प्रबंधक (मानव संसाधन- ज्ञानार्जन एवं विकास) सुश्री सुष्मिता पाटला के निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन नवाचार, अधिगम, कार्य निष्पादन, ज्ञान साझाकरण, प्रस्तुतीकरण कौशल एवं आत्मविश्वास जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया।

प्रतियोगिता में सुश्री वैभव लक्ष्मी दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम “बीएमडीसी प्राइड” उपाधि प्राप्त करने का गौरव अर्जित किया।

दिनांक 07 मई 2026 को आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विभागाध्यक्ष एवं महाप्रबंधक प्रभारी (मानव संसाधन- ज्ञानार्जन एवं विकास) संजीव कुमार श्रीवास्तव ने ट्रेड अप्रेंटिस के समग्र विकास में इस प्रकार की प्रतिस्पर्धात्मक एवं सहभागितापूर्ण पहलों के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह पहल अन्य विभागों के लिए भी एक आदर्श मॉडल के रूप में अपनाई जा सकती है, जिससे प्रशिक्षुओं के बीच प्रतिभा, आत्मविश्वास एवं उत्कृष्टता को प्रोत्साहन मिलेगा।

यह पहल मानव संसाधन- ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग की युवा प्रतिभाओं को विकसित करने, अधिगम की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचान प्रदान करने की प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button