
गुरदेव सिंह ने 31 वोटों से दर्ज की जीत, कुल 13 पदाधिकारियों का हुआ चुनाव
भिलाई | दुर्ग जिले के सेक्टर-6 स्थित श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा में आज पदाधिकारियों का चुनाव छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के सहयोग से शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में गुरदेव सिंह ने गुरुदयाल सिंह फलोरा को 31 मतों से हराकर प्रधान पद पर जीत दर्ज की।
कुल 195 मतदाताओं ने किया मतदान, 13 पदों पर हुए चुनाव
गुरुद्वारा चुनाव अधिकारी जसबीर सिंह चहल ने जानकारी दी कि मतदान सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुआ। संस्था में कुल 295 वोटर पंजीकृत थे, जिनमें से 195 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान दोनों पक्षों के 13-13 सदस्य मैदान में थे।
विजयी पदाधिकारियों की सूची
-
प्रधान: गुरदेव सिंह
-
महासचिव: सौदागर सिंह
-
उप प्रधान: मुखविंदर सिंह, श्रीमती रजिंदर कौर
-
सचिव: जसबीर सिंह, रंजीत सिंह
-
ऑडिटर: गुरप्रताप सिंह
-
कोषाध्यक्ष: जोरावर सिंह
-
कार्यकारिणी सदस्य: सुखविंदर सिंह, मनिंदर सिंह, प्रताप सिंह, सुच्चा सिंह, दलजीत सिंह
गुरुद्वारा व गुरुनानक स्कूल में सुधार पहली प्राथमिकता: गुरदेव सिंह
नव-निर्वाचित प्रधान गुरदेव सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रहेगी कि जल्द से जल्द मेंबरशिप ड्राइव शुरू की जाए और सेक्टर-6 स्थित गुरुनानक स्कूल की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जाए।
सिख समुदाय की एकजुटता से चुनाव सफल
इस सफल चुनाव आयोजन में छग सिख पंचायत के अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल, महासचिव गुरूनाम सिंह, सिख यूथ फोरम के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, दुर्ग गुरुद्वारा के प्रधान अरविंदर खुराना सहित अनेक गुरुद्वारों के पदाधिकारी उपस्थित थे। चुनाव प्रक्रिया के अंत में सभी को गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी द्वारा सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे