chhattisgarhDHAMTARIeducationknowledgeएजुकेशनछत्तीसगढ़जीवन-शैलीदुर्गयूटिलिटी न्यूजरिपोर्ट

साईंस कॉलेज में लोकतंत्र की पाठशाला, 300 युवाओं ने ली जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ…

विकसित भारत युवा संवाद में महापौर अलका बाघमार ने युवाओं से किया संवाद, एसआईआर और मतदान से जुड़े सवालों के दिए जवाब

दुर्ग। युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 को साइंस कॉलेज, दुर्ग में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ‘मेरा युवा भारत’ एवं युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थियों और युवा नागरिकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों के पालन, जागरूक भागीदारी और जिम्मेदार नागरिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

विकसित भारत युवा संवाद पहल के तहत आयोजन

राष्ट्रव्यापी ‘विकसित भारत युवा संवाद’ पहल के अंतर्गत 26 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक देश के 500 विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं से जोड़ना, शासन व्यवस्था के प्रति जागरूक करना और राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

साईंस कॉलेज में लोकतंत्र की पाठशाला, 300 युवाओं ने ली जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ...

दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम महापौर अलका बाघमार शामिल हुईं। उनके साथ नेटबॉल खिलाड़ी मीशा कुमारी, खो-खो खिलाड़ी अंकुश सिंह और दीपांशु नेताम सहित खेल एवं युवा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तित्व मौजूद रहे। उनकी सहभागिता से युवाओं को नेतृत्व, खेलों में उत्कृष्टता और भविष्य की आकांक्षाओं से जुड़े विषयों पर विचार साझा करने का अवसर मिला।

महापौर ने एसआईआर और मतदान के बारे में दी जानकारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अलका बाघमार ने युवाओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने एसआईआर और मतदान से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी तथा विद्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए।

साईंस कॉलेज में लोकतंत्र की पाठशाला, 300 युवाओं ने ली जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ...

संवाद के दौरान युवाओं ने शासन में भागीदारी, नागरिक जिम्मेदारी और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रश्न पूछे। महापौर ने युवाओं को किसी भी विषय पर राय बनाने से पहले तथ्यों की जांच करने, तर्क के आधार पर विचार रखने और भ्रांतियों से दूर रहने की सलाह दी।

युवाओं की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र

युवा संवाद कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था के करीब लाना और उन्हें देश के विकास में अपनी भूमिका समझने के लिए प्रेरित करना रहा। संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने विचार, आकांक्षाएं और जिम्मेदारियों को साझा करने का अवसर मिला।

यह पहल ‘विकसित भारत-2047’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण के केंद्र में रखने का प्रयास है। इसके माध्यम से युवाओं को जागरूक नागरिक बनने, लोकतांत्रिक संस्थाओं में विश्वास रखने और देश की प्रगति में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

लोकतांत्रिक शपथ के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का समापन लोकतांत्रिक शपथ के साथ हुआ। उपस्थित विद्यार्थियों और युवा नागरिकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, सूचित भागीदारी तथा जिम्मेदार नागरिकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

साईंस कॉलेज में लोकतंत्र की पाठशाला, 300 युवाओं ने ली जिम्मेदार नागरिक बनने की शपथ...

समापन अवसर पर साइंस कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में ‘माय भारत’ के उपनिदेशक नितिन शर्मा, दुर्ग के युवा अधिकारी क्षितिज, ढाल सिंह साहू तथा ‘माय भारत’ के स्वयंसेवक योगेश साहू, मृदुल निर्मल, निखिल कुमार, चंदन कुमार, उमेंद्र कुमार और रोशन साहू की सक्रिय सहभागिता रही। कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी तरुण कुमार साहू भी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे  :   https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button