अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

खुश रहने का नंबर वन नुस्खा, निरंतर चलते रहना और श्रेष्ठ कर्म करना..

भिलाई:- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7 पीस ऑडिटोरियम में आयोजित गुड बाय टेंशन अलविदा तनाव शिविर के दूसरे दिन इंदौर से पधारी तनाव मुक्ति विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी ने खुशियों का उत्सव विषय पर बताया कि खुशी जैसी खुराक नहीं,हम हर किसी से अपेक्षा रखकर दुख लेकर दुखी हो जाते है। मेरा खुशी का रिमोट कंट्रोल मेरे पास रखना है,दूसरे के हाथ में नहीं। खुश रहने का नंबर वन नुस्खा निरंतर चलते रहना और श्रेष्ठ कर्म करना

खुशी गायब होने के कारण बताए..

पुरानी बातों को पकड़ कर रखने से खुशी गायब हो जाती है | खुश रहने के लिए मूल बात यह याद रहे कि सुख-दु:ख, मान-अपमान, स्वस्थ व व्याधिग्रस्त शरीर – इसी में खुश रहने का रास्ता निकालना है |

खुश रहने का नंबर वन नुस्खा, निरंतर चलते रहना और श्रेष्ठ कर्म करना..

तनाव मुक्त खुश रहने के बताए टिप्स..

तनाव से बचने के लिए यह संकल्प दृढ़ करें – “पुरानी बाते छोड़ो, कोई बात नहीं, आगे बढ़ो |” खुद को समझाईये | जीवन का लक्ष्य प्रेम, खुशी, आनंद में है | बाते पकड़कर रखेंगे तो ईश्वर जो अवसर दे रहा है उसका आनंद नहीं ले पायेंगे |

दुनियां की सबसे बड़ी दौलत है खुशी

खुशी दुनिया की सबसे बड़ी दौलत है | यह ऐसी दौलत है जिसे आप पैसों से या किसी दुकान,मेडिकल से खरीद नहीं सकते, न ही किसी से उधार ले सकते है ।खुशी को डॉक्टर दवाई भी कहते हैं क्योंकि मन की खुशी दवा का काम करती है | खुशी जैसी खुराक नहीं।

बताया तनाव में होने वाली बीमारियां , खुश रहे स्वस्थ रहे

मन खुश रहने से शरीर में इनडार्फिन हार्मोन निकलता है जिससे नींद अच्छी आती है, मन शांत रहता है, उमंग-उत्साह बना रहता है| पास्ट की बातों, घटनाओं, सीन को मन बुद्धि में पकड़कर रखने से अल्सर, एसीडिटी, ब्लडप्रेशर, इत्यादि बीमारियां आयेंगी, तनाव बढेगा, इसीलिए सदा खुश रहे स्वस्थ रहे।

मनाया खुशियों का उत्सव,जब तक जीना है खुश रहना है..

शिविर के अंतिम चरण में ‘खुशियों के उत्सव’ के रूप में मनाते हुए सदा खुश रहने के लिए आज का खुशी का इंजेक्शन (मंत्र) दिया कि “मैं खुशियों के सागर परमात्मा की संतान हूं | खुशियों के खजाने का मालिक हूं | जब तक जीना है खुश रहना ही है |’’ न दुख देना है किसी को,न किसी से दुख लेना है,हर परिस्थिति में खुश रहना है।

कराया दृढ़ संकल्प,खुश रहकर बांटेंगे खुशी

दुनियां में सब चीज बांटने से कम होती है लेकिन प्रेम खुशी बांटने से बढ़ती है इसलिए हम “सदा खुश रहेंगे और खुशी बाँटेंगे |’’ क्योंकि खुशी बाँटने से बढ़ती है |

यह शिविर बुधवार 11 जून तक प्रतिदिन शाम 7 बजे से 8:30 बजे तक सर्व के लिए नि:शुल्क है |

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com.

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button