कोरोनादेश-दुनियाभिलाई

ईपीएफओ लागु निजी क्षेत्र के वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर…

इस कोरोना कॉल में  कई लोगों ने अपना परिवार का मुखिया खोया है चाहे वह शासकीय कर्मचारी हो या निजी क्षेत्र का कर्मचारी हो, उस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। किंतु बचे हुए हैं उन्हें जीवन जीने के लिए मूलभूत साधनों की जरूरत तो पड़ती ही है जिसके लिए उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

ईपीएफओ लागु निजी क्षेत्र के वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर...

उल्लेखनीय बात यह है कि शासकीय कर्मचारियों के परिवार को शासकीय सहायता मिल जाती है किंतु निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को कोई वित्तीय सहायता नहीं मिल पाता जिसके कारण उनके परिवार वालों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस ओर  ध्यान देते हुए सरकार ने कर्मचारी भविष्य निधि के नियमों में  कुछ फेरबदल करते हुए इस वर्ग को आर्थिक सहायता पहुंचाने की अच्छी कोशिश की है।

आदेश की जानकारी के लिए डाउनलोड करें

जिसके तहत कोविड-19 के कारण जिसका निधन हो गया है और निजी क्षेत्र के कर्मचारी थे, तो उनके नामित/कानूनी उत्तराधिकारी कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा (ईडीएलआई) योजना के तहत ₹7 लाख तक की राशि प्राप्त करने के पात्र हो सकते हैं बशर्ते वह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में पंजीकृत हो। ईडीएलआई निजी क्षेत्र के वेतनभोगी कर्मचारियों के लिए ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक बीमा कवर है। इस प्रकार हताहत परिवार के नॉमिनी या उत्तराधिकारी संगठन में संपर्क करके इसका लाभ ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button