careerchhattisgarhknowledgelifestyleछत्तीसगढ़दुर्ग

गजेन्द्र यादव के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’, राष्ट्र निर्माण के संदेश पर हुआ मंथन…

नयापारा-बघेरा में बूथ स्तर पर हुआ आयोजन, स्वच्छता और जनभागीदारी को लेकर प्रधानमंत्री के आह्वान को बताया प्रेरणादायी

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया। नयापारा-बघेरा स्थित वार्ड क्रमांक 56 की बूथ अध्यक्ष लोकेश्वरी पटेल के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से संवाद करते हुए सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ, आतंकवाद के खिलाफ भारत का संकल्प, जनगणना में नागरिकों की भागीदारी, स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और गांधी जयंती पर स्वच्छता के संकल्प सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।

जनभागीदारी को मजबूत करता है ‘मन की बात’

कार्यक्रम के बाद गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के अलग-अलग क्षेत्रों में सकारात्मक कार्य कर रहे नागरिकों के प्रयासों को सामने लाने के साथ जनभागीदारी की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक संस्करण के माध्यम से प्रधानमंत्री देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते हैं। स्वच्छता, जनभागीदारी और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर प्रधानमंत्री का आह्वान समाज के हर वर्ग को अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।

मंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ का यह संस्करण भी देश की सामूहिक शक्ति, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करने वाला संवाद रहा।

कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button