chhattisgarheducationentertainmentknowledgeReligionछत्तीसगढ़दुर्गधर्म अध्यात्ममनोरंजन

मितानिनों के सम्मान से सजा मरोदा का आंगन मिलन, ललित चंद्राकर बोले—स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिकाएं हैं बहनें…

वा संकल्प अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं को मिली सुपोषण टोकरी, नन्हे बच्चों को कराया गया पौष्टिक आहार

मरोदा (रिसाली)। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मरोदा तेलगुपारा में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की मितानिन बहनों और आशा दीदियों के सेवा कार्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को सुपोषण टोकरी वितरित की गई, वहीं छोटे बच्चों को पौष्टिक भोजन कराया गया।

मितानिनों के सम्मान से सजा मरोदा का आंगन मिलन, ललित चंद्राकर बोले—स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिकाएं हैं बहनें...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर रहे।

सेवा को राजनीति का आधार बताया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ललित चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति सत्ता प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।मितानिनों के सम्मान से सजा मरोदा का आंगन मिलन, ललित चंद्राकर बोले—स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिकाएं हैं बहनें...

उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है। सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वच्छता अभियान, रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, जल संरक्षण, ‘एक पेड़ मां के नाम’ और मितानिन-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के सम्मान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मरोदा का यह आयोजन भी इसी श्रृंखला का हिस्सा है।

कोरोना काल की सेवाओं को किया याद

चंद्राकर ने मितानिनों को ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कठिन दौर में जब बड़ी संख्या में लोग घरों तक सीमित थे, तब मितानिन बहनों ने जोखिम उठाकर घर-घर पहुंचकर लोगों की सेवा की।मितानिनों के सम्मान से सजा मरोदा का आंगन मिलन, ललित चंद्राकर बोले—स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिकाएं हैं बहनें...

उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओं की देखभाल, स्वास्थ्य जागरूकता और नवजात शिशुओं के टीकाकरण जैसे कार्यों में मितानिनों का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने मितानिनों को केवल स्वास्थ्य कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों की विश्वासपात्र सहयोगी बताया।

विधायक ने कहा कि सरकार माताओं-बहनों के सम्मान और स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दे रही है तथा मितानिनों के मानदेय, सम्मान और सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

छह मितानिनों को मिला सम्मान

कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवा कार्य के लिए छह मितानिनों को श्रीफल, शाल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित मितानिनों में टुम्पा पाली, सरस्वती ओली, मीरा यादव, कविता शर्मा, सुलेखा डाहमा और बिजामा शामिल रहीं।

मितानिनों के सम्मान से सजा मरोदा का आंगन मिलन, ललित चंद्राकर बोले—स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिकाएं हैं बहनें...

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी डॉ. पदमजा सिन्हा, सुपरवाइजर शिल्पा श्रीवास्तव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिन्दु साहू, पूजा, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष राजू राकेश जंघेल, पार्षद सरिता देवांगन, श्रीविधि यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिखा तिवारी, सितारा देवी, पूर्णिमा गुप्ता, कनिका गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे      https://jantakikalam.com/

इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।

सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/jkk07?mibextid=ZbWKwL

https://twitter.com/jantakikalam?t=5O4Ia8i834982M2CTfTOAQ&s=09

https://instagram.com/jantakikalam?igshid=OGQ5ZDc2ODk2ZA==

https://t.me/jkk21

https://whatsapp.com/channel/0029Va8Wah48V0tizzAQs30d
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.

खबरों और विज्ञापन के लिये सम्पर्क करे
[email protected]
मो. – 9827156570

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button