कोलिहापुरी में तीज की उमंग, गजेन्द्र यादव ने समाजजनों संग मनाया पारंपरिक उत्सव…
कोसरिया यादव समाज के आयोजन में पहुंचे कैबिनेट मंत्री, संस्कृति-संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर दिया जोर

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कोलिहापुरी में कोसरिया यादव समाज सर्किल कोड़िया के तत्वावधान में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने समाजजनों के साथ तीज पर्व की खुशियां साझा कीं और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
तीज हमारी सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गजेन्द्र यादव ने कहा कि तीजा केवल आनंद, उमंग और उत्सव का पर्व नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत, संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों की पहचान भी है। ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करते हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपराएं प्रदेश की सामाजिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। तीज जैसे आयोजनों से बेटियों और नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। समाज की एकजुटता और सक्रिय सहभागिता सामाजिक विकास की मजबूत आधारशिला है।
महिलाओं से संवाद, योजनाओं की दी जानकारी
समारोह के दौरान मंत्री ने समाजजनों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी ली। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं का अभिवादन करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की और पात्र हितग्राहियों से योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।
उन्होंने समाज के विकास और स्थानीय सुविधाओं के विस्तार से जुड़ी आवश्यकताओं को लेकर घोषणाएं भी कीं।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिलाएं और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। तीज मिलन समारोह में पारंपरिक उल्लास और सामाजिक एकजुटता का माहौल देखने को मिला।
इन खबरों का लाभ लेने के लिए अपने परिचितों को फॉरवर्ड करना ना भूलें।
सोशल मीडिया लिंक
https://www.facebook.com/
https://twitter.com/
https://instagram.com/
https://whatsapp.com/channel/
खबरों की अपडेट पाने के लिये subscribe करे
www.jantakikalam.com.




