दुर्ग

“साइकिल से शिक्षा को मिली नई उड़ान, बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर भारत की आधार – विधायक ललित चंद्राकर”

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने राज्य शासन की महत्वाकांक्षी निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना के तहत आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर, ग्राम अंडा में 61 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी एवं उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को बैज लगाकर सम्मानित भी किया गया।

दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने छात्राओं को साइकिल प्रदान कर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है। निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना बेटियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। साइकिल मिलने से अब बेटियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय बचेगा और वे आत्मविश्वास के साथ पढ़ाई कर सकेंगी।”

उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा “आप सभी लगन, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ें। जो बनना चाहते हैं उसके लिए अभी से संकल्प लें और मेहनत करें। शिक्षा ही एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत की सबसे मजबूत नींव है। आज की बेटियां कल की डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक और अधिकारी बनकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।”

विधायक ललित चंद्राकर ने संस्कार और नशा मुक्ति पर जोर देते हुए कहा “शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को अच्छे संस्कार देना भी बहुत जरूरी है। आज हम देख रहे हैं कि कुछ युवा नशे रूपी जहर के चक्कर में पड़कर अपना जीवन और अपना कैरियर बर्बाद कर रहे हैं। आप सभी गलत संगति और नशे से दूर रहें। माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें। अनुशासित और नशा मुक्त जीवन ही आपको सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाएगा।” कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जनपद सदस्य अजीत चंद्राकर, शाला विकास समिति अध्यक्ष राकेश चंद्राकर, प्राचार्य सीमा जामुलकर, भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मी कनोजे, सी.एल. चंद्राकर, डी.पी. चंद्राकर, संकुल समन्वयक प्रवेश देवांगन, समस्त शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं गरिमामयी उपस्थिति में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button