दुर्ग

दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 7 दिन में 1112 नो-पार्किंग वाहन हटाए, 173 गौवंश सुरक्षित स्थान भेजे; 118 कंडम वाहन जब्त

दुर्ग यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए दुर्ग नगर निगम, भिलाई नगर निगम, चरोदा नगर निगम, कुम्हारी नगर पालिका, रिसाली नगर निगम एवं BSP प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले की सड़को को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने हेतु 1 अगस्त से नगर निगम भिलाई, दुर्ग, चरोदा, रिसाली, कुम्हारी नगर पालिका BSP प्रबंधक के साथ मिलकर अवैध अतिक्रमण को हटाने, गौवंश की सुरक्षा, और नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही जिसमें 1112 वाहनों पर नो-पार्किंग की कार्यवाही शहर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले तथा नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों पर कार्यवाही की गई। ऐसे वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया।

इसी प्रकार गौवंश को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया सड़कों एवं प्रमुख मार्गों पर विचरण करने वाले गौवंश के कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। अभियान के दौरान नगर निगमों के सहयोग से 173 गौवंश को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया, जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ गौवंश की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके। साथ हाइवे पेट्रोलिंग द्वारा लगातार सड़क से गौवंश को हटाने का कार्य किया जा रहा है।

118 कंडम वाहनों को सड़क से हटाकर जप्त किया गया शहर की सड़कों, सर्विस रोड एवं सार्वजनिक स्थानों पर लंबे समय से खड़े कंडम एवं अनुपयोगी वाहनों को चिन्हित कर हटाने की कार्यवाही की गई। अभियान के तहत 118 कंडम वाहनों को सड़कों से हटाकर जप्ती की कार्यवाही की गई, यातायात पुलिस द्वारा सड़क एवं सर्विस रोड पर अवैध रूप से कब्जा कर व्यापार करने वाले ठेले, गुमटी, अस्थायी दुकानों तथा सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों को हटाया जा रहा है।

संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सड़क एवं सर्विस रोड आम नागरिकों के आवागमन के लिए पूरी तरह से उपलब्ध रहे। अभियान के दौरान वाहन चालकों एवं दुकानदारों को समझाइश दी जा रही है कि वे सड़क पर वाहन खड़ा न करें तथा यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाला कोई भी सामान सड़क पर न रखें।

यातायात पुलिस दुर्ग का उद्देश्य केवल चालानी कार्यवाही करना नहीं, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के साथ-साथ नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है। सड़कों से अतिक्रमण, कंडम वाहन एवं आवारा गौवंश को हटाने से सड़क की उपयोगी चौड़ाई बढ़ती है और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलती है।

अपील :- यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि शहर को सुंदर, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के इस अभियान में सहयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button