रायपुर

डिजिटल युग में मजबूत संगठन का मंत्र: सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को दिए डिजिटल कम्युनिकेशन के गुर

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत पुरानी बस्ती मंडल में आयोजित डिजिटल लर्निंग कार्यशाला में भाग लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग का प्रशिक्षण दिया।

कार्यशाला में सांसद अग्रवाल ने सोशल मीडिया, डिजिटल कम्युनिकेशन, ऑनलाइन जनसंपर्क और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से संगठन को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम जन-जन तक पहुंचने का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया का जिम्मेदारी, सकारात्मकता और तथ्यपरक तरीके से उपयोग करना आवश्यक है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही आधुनिक तकनीकों का बेहतर उपयोग कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button