दुर्ग

अनियंत्रित होकर पलटी मिक्सर मशीन में फंसे चालक को पुलिस एवं जनसहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू कर पहुंचाया गया अस्पताल

दुर्ग मुख्य बिंदु :

दिनांक 28.06.2026 को चौकी अंजोरा क्षेत्र अंतर्गत थनोद रोड पर क्रमांक CG 07 CZ 6051 की मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में वाहन चालक केबिन के भीतर गंभीर रूप से फंस गया। सूचना प्राप्त होते ही चौकी अंजोरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम ने बिना विलंब किए स्थानीय ग्रामीणों एवं आसपास उपस्थित नागरिकों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। संयुक्त प्रयासों से चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जिससे समय पर चिकित्सीय सहायता उपलब्ध हो सकी।

घटनास्थल पर उपस्थित आम नागरिकों द्वारा पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं मानवीय कार्यवाही की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया। पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा भी राहत एवं बचाव कार्य में शामिल पुलिस टीम तथा जनसहयोग करने वाले नागरिकों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार तत्परता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

घटनास्थल :

थनोद रोड, चौकी अंजोरा क्षेत्र, जिला दुर्ग।

सराहनीय भूमिका :

उक्त राहत एवं बचाव कार्य में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, पीएसआई अभिषेक चंद्रा, आरक्षक सुमन, आरक्षक विक्की यादव तथा ग्राम थनोद एवं आसपास के ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील :

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सड़क दुर्घटना अथवा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस एवं आपातकालीन सेवाओं को दें। संकट की परिस्थितियों में सुरक्षित तरीके से पुलिस का सहयोग करें, जिससे समय पर राहत एवं बचाव कार्य कर जनहानि को रोका जा सके।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button