दुर्ग में कार सवार से शराब के लिए मांगे पैसे, इंकार करने पर रास्ता रोककर की गाली-गलौज; 4 आरोपी नामजद…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :
प्रार्थी द्वारा थाना पद्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 07.06.2026 को रात्रि लगभग 08:45 बजे वह अपने पुत्र प्रफुल्ल सक्सेना एवं आनंद सक्सेना के साथ कार क्रमांक CG 07 CK 9472 से डी-मार्ट पोटिया रोड, दुर्ग की ओर जा रहा था। हटरी बाजार बोरसी स्थित शनि देव मंदिर के पास पहुंचने पर आरोपियों द्वारा उसकी कार रुकवाकर रास्ता रोका गया तथा शराब पीने के लिए पैसे की मांग की गई।
प्रार्थी द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने एक राय होकर अश्लील गाली-गलौज की। घटना को प्रार्थी के साथ मौजूद व्यक्तियों एवं आसपास उपस्थित लोगों द्वारा देखा एवं सुना गया। रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
▪️ घटना का कारण : शराब पीने के लिए पैसों की मांग करना एवं पैसे देने से इंकार करने पर विवाद होना।
▪️ घटनास्थल : शनि देव मंदिर के पास, हटरी बाजार, बोरसी, थाना पद्मनाभपुर, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का नाम :
1. गणेश्वर निषाद, निवासी शिवपारा बोरसी।
2. महेश्वर निषाद, निवासी शिवपारा बोरसी।
3. गुलशन सोनवानी, निवासी शिवपारा बोरसी।
4. विवेक सोनवानी, निवासी शिवपारा बोरसी।
▪️ जप्त सामग्री : विवेचना के दौरान आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त प्रकरण में थाना पद्मनाभपुर पुलिस द्वारा प्राप्त रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक, असामाजिक अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 को दें। कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




