chhattisgarhअपराधछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

दुर्ग में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 15 जुआरी गिरफ्तार, ₹4.34 लाख की नगदी, बाइक और मोबाइल जब्त…

दुर्ग/ संक्षिप्त विवरण :

थाना पुलगांव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि मंकी रिजॉर्ट गोकुलधाम के पीछे कुछ व्यक्ति अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 15 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि, ताश पत्ती, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन जप्त किए गए। आरोपियों के विरुद्ध थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 530/2026 धारा 3, 4 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

▪️ घटना का कारण : अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से जुआ खेलना।

▪️ घटनास्थल : मंकी रिजॉर्ट, गोकुलधाम के पीछे, पुलगांव, जिला दुर्ग।

▪️ आरोपी का नाम :

1. सोनू चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी डिपरापारा, दुर्ग।
2. फिरोज खोखर, उम्र 40 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
3. शब्बीर खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
4. मोहम्मद जावेद, उम्र 43 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
5. मोहम्मद जुनैद, उम्र 36 वर्ष, निवासी तमेरपारा, दुर्ग।
6. पारस चंद्राकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी विवेकानंद नगर, बोरसी, दुर्ग।
7. अजीम अहमद, उम्र 42 वर्ष, निवासी तकियापारा, दुर्ग।
8. मोहम्मद जमील, उम्र 35 वर्ष, निवासी गंजपारा, दुर्ग।
9. एकांत साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।
10. जमील खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।
11. शिवा साहू, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
12. मृत्युंजय चंद्राकर, उम्र 35 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
13. साहिद, उम्र 33 वर्ष, निवासी लुचकीपारा, दुर्ग।
14. चंद्रपाल यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी कसारीडीह, दुर्ग।
15. प्रकाश देवांगन, उम्र 44 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी, दुर्ग।

दुर्ग में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 15 जुआरी गिरफ्तार, ₹4.34 लाख की नगदी, बाइक और मोबाइल जब्त...

▪️ जप्त सामग्री :

1. नगदी रकम – ₹1,82,000/-
2. 52 पत्ती ताश
3. 12 नग मोटरसाइकिल, अनुमानित कीमत ₹1,80,000/-
4. 17 नग विभिन्न कंपनी के टच स्क्रीन मोबाइल, अनुमानित कीमत ₹68,000/-
5. 02 नग कीपैड मोबाइल, अनुमानित कीमत ₹4,000/-

दुर्ग में जुआ फड़ पर पुलिस का बड़ा एक्शन: 15 जुआरी गिरफ्तार, ₹4.34 लाख की नगदी, बाइक और मोबाइल जब्त...

कुल जप्ती मूल्य : ₹4,34,000/-

▪️ सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव पुलिस की टीम का सराहनीय योगदान रहा। रेड कार्यवाही में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा त्वरित सूचना संकलन, घेराबंदी एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

▪️ दुर्ग पुलिस की अपील : दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button