दुर्ग में नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: महिला तस्कर गिरफ्तार, 49.8 ग्राम हेरोइन बरामद; कीमत करीब 10 लाख रुपये…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण :
नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 08.06.2026 को थाना जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला निर्माणाधीन बीएनएस स्कूल, हाउसिंग बोर्ड के पास अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) रखकर उसकी बिक्री कर रही है। सूचना पर थाना जामुल पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
मौके पर संदिग्ध महिला को चिन्हित कर महिला आरक्षक की उपस्थिति में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 49.8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा), मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त 1,000 रुपये नगद एवं एक कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। बरामद सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 9,97,300 रुपये है।
प्रकरण में आरोपी महिला के विरुद्ध थाना जामुल में अपराध क्रमांक 288/2026 धारा 21(बी), 27(ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
▪️ घटना का कारण : अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) का अवैध विक्रय किया जाना।
▪️ घटनास्थल : निर्माणाधीन बीएनएस स्कूल के पास, हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
▪️ आरोपी का विवरण : 1. राजविन्दर कौर, उम्र 25 वर्ष, निवासी एलआईजी/312, हाउसिंग बोर्ड, भिलाई, थाना जामुल, जिला दुर्ग।
▪️ जप्त सामग्री :
1. हेरोइन (चिट्टा) 49.8 ग्राम, अनुमानित कीमत 9,96,000 रुपये।
2. एक कीपैड मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत 300 रुपये।
3. मादक पदार्थ बिक्री से प्राप्त नगदी राशि 1,000 रुपये।
▪️ सराहनीय भूमिका :
थाना जामुल पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना का त्वरित सत्यापन कर योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपी की गिरफ्तारी एवं मादक पदार्थ की बरामदगी सुनिश्चित की गई।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
मादक पदार्थों का अवैध कारोबार समाज एवं युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। नागरिकों से अपील है कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




