हैदराबाद में संचालित ऑनलाइन आईपीएल सट्टा पैनल मामले में म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार…

भिलाई/ संक्षिप्त विवरण : दिनांक 16.05.2026 को थाना छावनी एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम द्वारा हैदराबाद में संचालित ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा पैनल पर कार्यवाही करते हुए 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप, नगदी रकम, बैंक अकाउंट संबंधी दस्तावेज, एटीएम कार्ड एवं अन्य सामग्री जप्त की गई थी। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था।
प्रकरण की विवेचना एवं आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया कि सट्टा संचालन हेतु विभिन्न व्यक्तियों को पैसों का लालच देकर उनके बैंक खाते, सीम कार्ड, चेकबुक एवं एटीएम कार्ड प्राप्त कर अवैध लेन-देन में उपयोग किया जाता था। तकनीकी जांच एवं मोबाइल कॉल डिटेल के विश्लेषण के आधार पर आरोपी अमानउद्दीन उर्फ अमन की संलिप्तता सामने आई, जो म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने का कार्य कर रहा था।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को विधिवत हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाइल जप्त किए गए, जिनमें पैसों के ट्रांजेक्शन एवं म्यूल अकाउंट संबंधी जानकारी प्राप्त हुई। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
मामले में थाना छावनी के अपराध क्रमांक 320/2026 धारा 318(4), 319, 317(2), 317(4), 111, 61(2) बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
घटना का कारण : ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालन के लिए अवैध बैंक खातों एवं वित्तीय माध्यमों का उपयोग कर आर्थिक लाभ अर्जित करना।
घटनास्थल : हैदराबाद में संचालित ऑनलाइन आईपीएल सट्टा पैनल से संबंधित प्रकरण।
आरोपी का नाम : 1. अमानउद्दीन उर्फ अमन, निवासी कैम्प-2, चटाई क्वार्टर, भिलाई
जप्त सामग्री : 1. मोबाइल फोन – 02 नग
सराहनीय भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना छावनी एवं एसीसीयू टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही। तकनीकी विश्लेषण एवं सतत विवेचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा, अवैध वित्तीय लेन-देन अथवा बैंक खाते उपलब्ध कराने जैसी गतिविधियों में संलिप्त न हों। ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध सट्टा संचालन एवं साइबर आधारित अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे




