अन्‍यछत्तीसगढ़दुर्गभिलाई

10वीं में उत्कृष्ट सफलता, दर्शिता श्रीवास्तव को मिला कंप्यूटर सेट

दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के शंकर नगर निवासी अश्वनी श्रीवास्तव की सुपुत्री कु. दर्शिता श्रीवास्तव ने डीएवी हिंदी माध्यम स्कूल आर्यनगर, दुर्ग से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर आज गंजपारा स्थित कार्यालय में उन्हें शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने कंप्यूटर सेट प्रदान कर सम्मान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिए।

इस अवसर पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन ही उन्हें सफलता के शिखर तक पहुंचाता है। सीमित संसाधनों के बीच भी यदि विद्यार्थी पूरे समर्पण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें तो निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं।

कु. दर्शिता श्रीवास्तव की सफलता को क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि आज के समय में शिक्षा ही सबसे बड़ी शक्ति है और विद्यार्थी देश एवं समाज का भविष्य हैं। प्रदेश सरकार भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने लगातार कार्य कर रही है, ताकि हर छात्र-छात्रा अपने सपनों को पूरा कर सके।

इस दौरान कु. दर्शिता को आगे की पढ़ाई पूरी मेहनत और लगन से जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किये और कहा की वे भविष्य में भी अपने माता-पिता, स्कूल और दुर्ग क्षेत्र का नाम रोशन करें। कार्यालय में उपस्थित लोगों ने भी कु. दर्शिता श्रीवास्तव को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे

https://jantakikalam.com 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button