
भिलाई – बोकारो स्टील प्लांट द्वारा दिनांक 10 से 14 फरवरी, 2026 तक बोकारो में आयोजित की जा रही एस.पी.एस.बी. अंतर इस्पात संयंत्र क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की वरिष्ठ क्रिकेट टीम के गठन हेतु क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं विभाग द्वारा दिनांक 05 फरवरी, 2026 को दोपहर 2:00 बजे से बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, इंदिरा प्लेस में चयन स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है।
इस चयन स्पर्धा में भाग लेने के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र के नियमित कार्मिक खिलाड़ी तथा भिलाई परिधीय क्षेत्र के प्रतिभागी पात्र होंगे। इच्छुक प्रतिभागी दिनांक 05 फरवरी, 2026 को दोपहर 1:30 बजे तक चयन स्थल पर उपस्थित होकर निम्नलिखित चयनकर्ताओं के समक्ष अपना नाम पंजीकृत करा सकते हैं— सुरेश सोनपिपरे, सुरेश बाबू, मोहन दास। उप प्रबंधक (क्रीड़ा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं) अभिजीत भौमिक इस चयन स्पर्धा के प्रभारी होंगे।
संपूर्ण खबरों के लिए क्लिक करे



